भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल के कलियासोत डैम में एक युवक और युवती ने डूबकर खुदकुशी कर ली। लोगों ने दोनों को डूबते देखने के बाद बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा पाए। मौत के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहे। उनकी बॉडी एक साथ ही पानी के बाहर आई। हालांकि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे लेकिन वे कुछ बता नहीं पा रहे।
चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार शनिवार को एक युवक और युवती के पानी में डूबने की सूचना मिली थी। लोगों की सूचना पर गोताखोरों को मौके पर भेजा गया। दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। युवक की शिनाख्त कोलार निवासी 30 साल के प्रिंस मालवीय और युवती की पहचान पंचशील नगर निवासी 25 साल की विद्या चैधरी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का अंतिम परीक्षण कराने के बाद परिवाीजनों को सौंप कर आत्म हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
