अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग एक बार फिर डिले हो गई है और इस बार फिल्म के लिए विलेन महाराष्ट्र में लगा लॉकडाउन बना है। बताया जा रहा है कि फिल्म का फाइनल शेड्यूल फिल्मसिटी में शूट होना था। इसके लिए सेट भी बना लिया था। यह शूट पहले ही होना था। लेकिन तब पहले रणबीर और फिर आलिया के कोविड पॉजिटिव होने के चलते नहीं हो सका। अब जबकि दोनों ही स्टार्स कोविड से रिकवर हो चुके हैं तो महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसमें किसी तरह की शूटिंग की भी मनाही है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2018 में फ्लोर पर आ गई थी। लेकिन तब से लेकर अब तक कई बार इसकी शूटिंग रुक चुकी है और यह पूरी नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *