बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात ये है कि उर्वशी को अपनी पहली तमिल फिल्म में काम करने के लिए 10 करोड़ रुपए की फीस दी जा रही है जिसकी वजह से वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। वह पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें साउथ फिल्म में काम करने के लिए 10 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। नयनतारा को कॉलीवुड का सुपरस्टार माना जाता है। वह एक फिल्म में काम करने के लिए 1-2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। नयनतारा साउथ की अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें फोर्ब्स इंडिया ने 2018 की सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में शामिल किया था। फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ में अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस से चर्चा बटोरने वाली अनुष्का को एक फिल्म में काम करने के लिए 4-5 करोड़ रुपए की फीस मिलती है। बॉलीवुड के अलावा तमन्ना साउथ में भी जाना-माना नाम हैं। वह वहां एक फिल्म में काम करने के लिए 1.5-2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। बॉलीवुड में कुछ खास कमाल ना दिखा पाने वाली श्रुति को साउथ की एक फिल्म में काम करने के 2.5 करोड़ रुपए तक मिलते हैं। बॉलीवुड के अलावा काजल ने साउथ की फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है। वह वहां एक फिल्म में काम करने के 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। ‘फैमिली मैन 2’ के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहीं सामंथा साउथ की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक फिल्म में काम करने के लिए फीस के तौर पर तकरीबन 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *