भिण्ड। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बेटियों और महिलाओं के कल्याण की कई योजनायें चल रही है तथा उनके उत्थान के लिए और भी योजनायें बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के बेटा-बेटी की समान परवरिश होगी तभी हमारा प्रदेश एवं देश विकसित और समृदघ होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिटिया नहीं तो दुनिया नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्म ग्रंथों में पुरूष की समानता की बात कही गई है साथ ही भ्रूण हत्या को जघन्य पाप भी माना गया है।


मुख्यमंत्री आज दतिया, स्योढा, इन्दरगढ और भिण्ड जिले के रावतपुरा धाम में बेटी बचाओं अभियान की जन जागृति यात्रा के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती रंजना बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपसिथत थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वेदों में कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है वही देवताओं का वास होता है। इसी तरह कुरान में भी स्त्री पुरूष को एक-दूसरे का पूरक माना गया है तथा स्त्री पुरूष के बीच भेदभाव को अल्लाह ने हराम माना हैं। बाइबिल में भी भ्रूण हत्या को पाप माना गया है। उन्होंने कहा कि जब बेटा बेटी दोनों पैदा होंगे तभी सृषिट चलेगी। ये विचार जो समाज से विस्मृत हो रहे थे उन्हें पुन: जागृत करने और समाज का मन बदलने के लिए उन्होंने यह सामजिक महाअभियान शुरू किया है । उन्होंने इसमें सभी राजनैतिक दलों, धर्मगुरूओं, सामाजिक संगठनों और व्यकितयों से सहयोग का आहवान करते हुए पूरे आत्मविÜवास से कहा कि इसे राष्ट्रीय अभियान बनाया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पौराणिक और धर्म ग्रंथों तथा परम्पराओं में तो स्त्री को देवी का रूप बताया गया हैं। आज भी हमारे देश में धन-दौलत के लिए लक्ष्मी, बुद्धि के लिए सरस्वती तथा शकित के लिए दुर्गा की पूजा की जाती है साथ ही हमारे देश का नाम भारत माता हैं। इस तरह यहां सदैव स्त्री को महत्वपूर्ण बताया गया है। उन्होंने वर्तमान में हमारे देश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर महिलायें सफलता पूर्वक अपना दायित्व निभा रहीं अनेक महिलाओं का भी उदाहरण दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलायें किसी भी मायनों में पुरूषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलायें बेटी, माँ, बहिन और पति के रूप में सदैव परिवार के लिए समर्पि़त रहती है। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के राजनैतिक और सामाजिक सशकितकरण के लिए उठायें गये कदमों की भी जानकारी दी तथा कहा कि महिलाओं के सर्वागिण विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करना वाला मध्यप्रदेश देश में अग्रणी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब, किसान और मजदूरों के उत्थान के लिए ठोस प्रयास किये गये हैं। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रंजना बघेल ने कहा कि महिलाओं के सशकितकरण के लिए बेटी बचाओं अभियान को शुरू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य श्री प्रभात झा और भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अशोक अर्गल ने भी इस पुनीत अभियान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए सभी से इस महा अभियान में सहयोग करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओं अभियान के अंतर्गत आज दतिया से जनजागृति यात्रा शुरू करते हुए इन्दरगढ, सेवढा रावतपुरा धाम आदि स्थानों पर जनता को संबोधित किया तथा बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का आहवान किया। वे जगह-जगह पर लोगों से रूबरू हुए तथा उनका गर्म जोशी से स्वागत भी हुआ।

भिण्ड जिले के लहार क्षेत्र के रावतपुरा धाम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह रात्रि में पहुचे जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। वहां उपस्थि़त लोगों के बीच उन्होंने आव्हान किया कि बेटी घर की लक्ष्मी होती है अब उसको मारने नहीं दिया जायेगा।
पूरे प्रदेश मेंं भिण्ड जिला एक ऐसा जिला है जहां लडकियों की संख्या सबसे कम है। भिण्ड जिले मेंं दो दर्जन से अधिक गांव ऐसे है जहां लडकियों की संख्या लडकों की संख्या में न के बराबर है। यही कारण है कि भिण्ड जिले में बहुओं को बाहर से खरीदकर लाया जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *