पटना। बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया। राज्यपाल ने अग्रिम व्यवस्था तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहने का अनुरोध किया है। राजभवन द्वारा जारी एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र को स्वीकृत करते हुए, अग्रिम व्यवस्था तक नीतीश से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अनुरोध किया गया है।
बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना और मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र दे दिया था।