ग्वालियर। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया से बहुजन समाजवादी पार्टी की विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति 50 हजार रुपए के इनामी गोविंद सिंह परिहार ने आज सुबह भिण्ड बस स्टेण्ड पर ग्वालियर एसटीएफ टीम के सामने आत्म समर्पण कर दिया।
प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी का पथरिया विधानसभा और भिण्ड विधानसभा पर कब्जा है। यह दोनों ही विधायक एक ही पार्टी के होने के नाते गहरे संबंध है। प्रदेशभर में दो ही बसपा के विधायक है इस नाते किसी गैर दल के विधायक पर विश्वास करना मुश्किल था। पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार को अपने पति को हाजिर करना था। इसलिए उन्होंने भिण्ड शहर को उचित समझा। भिण्ड शहर से आत्म समर्पण कराने के कई कारण है। एक तो भिण्ड विधानसभा सीट पर बसपा का कब्जा है। भिण्ड विधानसभा से संजीव सिंह विधायक है। जोकि प्रदेश के अन्य विधायकों में की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय है। इसके अलावा भिण्ड जिले में बहुजन समाजवादी पार्टी के कई प्रदेश स्तर के पदाधिकारी है। वहीं भिण्ड के पड़ोसी जिला मुरैना से बसपा प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते गहरी पकड़ है। वह भी बीते दिनों राजनीति कार्यक्रम में हिस्सा लेने भिण्ड आए थे। इसके अलावा भिण्ड की सीमा उत्तरप्रदेश के इटावा, औरैया और जालौन और आगरा जिले से सटी हुई है। उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बहुजन समाज पार्टी का वर्चस्व है। ऐसी स्थित में दूसरे जिले पर विश्वास करना विधायक रामबाई को मुश्किल हो रहा था। इसलिए पूरी योजना के साथ बसपा विधायक ने अपने पति को भिण्ड में समर्पण कराना उचित समझा।
हटा से देवेंद्र चैरसिया हत्याकांड में बीते दो महीने से पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सिंह के पति गोविंद सिंह परिहार फरार चल रहे थे। हत्याकांड में गोविंद सिंह के आरोपी बनाए जाने के बाद से भूमिगत थे। पुलिस और सरकार, बसपा विधायक पर पति को सरेंडर कराने का दबाव बनाए थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार सरकार और डीजीपी को सुननी पड़ी। प्रदेश सरकार द्वारा बसपा विधायक के पति पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था। सूत्र बताते है कि लंबे समय से हत्याकांड में आरोपी गोविंद सिंह उत्तरप्रदेश के इटावा, औरैया और मध्यप्रदेश के भिण्ड में रह रहे थे।
