भोपाल.  शिवराज मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. सीएम शिवराज ने सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी, जनसंपर्क, विमानन और वो सभी विभाग अपने पास रखे हैं जो किसी और के पास नहीं हैं. नरोत्तम मिश्रा गृह, जेल, विधि औऱ संसदीय कार्य मंत्री होंगे. गोपाल भार्गव को लोक निर्माण और कुटीर विभाग दिया गया है. तुलसीराम सिलावट जल संसाधन, विजय शाह वन, जगदीश देवड़ा वाणिज्य कर और बिसाहूलाल सिंह खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग संभालेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *