सिलवानी ! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिलवानी में एक महिला के द्वारा 2 नवजात बच्चों को जन्म देने का मामला आया है । अस्पताल में प्रसव से पूर्व एक बच्चे का जन्म घर पर हो गया था। जिसमें से एक नवजात बच्चे की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई। जबकि दोनों नवजात बच्चे व जन्म देने वाली मां स्वस्थ्य है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सलैया निवासी 27 वर्षीय बन्नों बी पति अफसर खां को पहले डिलेवरी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी में भर्ती कराया था। लेकिन महिला की हालत नाजुक होने पर उसे सिलवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। जहां पर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस प्रसव में महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। एक बच्चे का जन्म घर पर ही हो गया था। तीन बच्चों में से पहले व तीसरे नंबर का नवजात पूर्णत: स्वस्थ्य है। जबकि दूसरे नंबर के नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया। जीवित दोनों ही बच्चों का वजन क्रमश: सवा दो किलो है। अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों ही स्वथ्य है। बताया जाता है कि महिला की यह चौथी डिलेवरी है। पूर्व से ही महिला की तीन लड़कियां हंै।