दमोह ! जिले के हटा थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा में उस समय मातम छा गया जब गांव में रहने वाली एक महिला ने अपनी 3 बेटियों समेत कुएं में छलांग लगा दी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह लगभग 9 बजे हटा थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा में रहने वाली अवधरानी ने अपनी तीन बच्चियों- गीता उम्र लगभग 2 साल, रोशनी 7 साल और लक्ष्मी लगभग 9 वर्ष को लेकर गांव के समीप ही एक कुएं में छलांग लगा दी। जिसकी आवाज सुनकर आस-पास खडे कुछ लेागो ने सुनी और उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। और इन्हे बचाने के लिये प्रयास शुरू कर दिये। कुछ देर बाद सभी को बाहर निकाला गया लेकिन जब तक मासूम गीता की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है, कि पीडि़ता को उसका पति शराब पीकर परेशान करता था। मां और 2 बेटियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त के साथ आये उसके मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसका पति धमेन्द्र पटैल आये दिन अवधरानी को शराब पीकर करंट लगाया करता था जिससे वो काफी परेशान रहती थी। इसी के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *