12222222ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के इटावा, औरैया , रनियां और कानपुर में जन सभाओं को संबोधित किया। उनके साथ जहां मप्र के जन संपर्क मंत्री और उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी साथ रहे वहीं स्थानीय नेताओं ने भी मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना की। मप्र के मुख्यमंत्री ने अपनी जन सभाओं में जहां समाज वादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को जमकर कोसा वहीं बसपा का नाम भी नहीं लिया। राजनैतिक पंडित मानने लगे हैं कि यदि भाजपा सत्ता के करीब आती है और उसे कुछ सीटें कम मिली तो वह बसपा से चुनाव वाद गठबंधन कर सकती है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा और अपने राज्य के चंबल के बीहडों के बारे में कहा कि उन्होंने सत्ता में आने पर कहा था कि चंबल में डाकू रहेंगे या फिर में । उन्होंने कहा कि उन्होंने चंबल से डाकुओं का सफाया कर दिया है। अब कोई भी सूची बद्ध गिरोह चंबल के बीहड़ में नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गुडों का साम्राज्य समाप्त कर दिया है। अब गुडों की जगह जेल में है वहीं उत्तर प्रदेया में इसका उलटा है वहां पर गुडा राज कायम है। उत्तर प्रदेश में पुलिस वह करती है जैसे मुख्यमंत्री कहते हैं और मुख्यमंत्री के शह पर उप्र में गुडा राज कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *