मुरैना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता मुरैना की सड़कों पर आज अभूतपूर्व तरीके से देखी गई। मुरैना नगर निगम महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक अर्गल एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड शो में मानो पूरा मुरैना नगर उमड़ पड़ा हो। लगातार ६ घंटे के ऊपर के रोड शो में मुरैना के चप्पे चप्पे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐतिहासिक स्वागत रिमझिम बारिश के बीच मुरैना के नागरिकों द्वारा किया गया।
मुरैना के हर वर्ग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना समर्थन प्रदर्शित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज के इस रोड शो से मुरैना में चुनाव की तस्वीर महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक अर्गल और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में साफ नजर आ रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीपेड ५ बटालियन पर पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सांसद अनूप मिश्रा, प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य, जिलाध्यक्ष अनूप सिंह भदौरिया, विधायकगण रूस्तम सिंह, सत्यपाल सिंह सिकरवार, सूबेदार सिंह रजौदा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, शिवमंगल सिंह तोमर, संध्या राय, महापौर प्रत्याशी अशोक अर्गल, गजराज सिंह सिकरवार, योगेन्द्र राणा, सेवाराम गुप्ता, परसुराम मुदगल, बंशीलाल जाटव, दुर्गालाल विजय, हरबंश सिंह राठौर, नीरज भदौरिया, उदय अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. दीपक भदौरिया शामिल थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके बाद गाडि़यों के काफिले के साथ बिस्मिल चौराहा वार्ड क्र. ४५, ४६ की संयुक्त सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज मुरैना में दो चीजों की जरूरत है। वह दो चीजें हैं १. वर्षा की जरूरत २. विकास की जरूरत। ईश्वर की कृपा से अभी भी बारिस हो रही है और मुरैना का विकास में प्रदेश की शिवराज सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुये कहा कि मैं इन नगर निगम चुनावों में आपको यह विश्वास दिलाने आया हूं कि मुरैना का नगर निगम हमारी म.प्र. की सरकार ने बनाया है। अगर नियम के अनुसार देखा जाये तो मुरैना में नगर निगम नहीं बन सकता थास लेकिन मुरैना के नेताओं का इतना दबाव था कि हमें मुरैना को नगर निगम बनाना पड़ा। हमें मुरैना को म.प्र. का सबसे अच्छा नगर बनाना है उसके लिये कोई पैसे की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद अनूप मिश्रा, लालसिंह आर्य, गजराज सिंह सिकरवार, अनूप भदौरिया, सत्यपाल सिंह सिकरवार, रूस्तम सिंह, सूबेदार सिंह रजौधा, दुर्गालाल विजय, बंशीलाल जाटव, हरबंश सिंह राठोर, .ष्णकान्ता तोमर, परसुराम मुदगल, योगेन्द्र राणा, संध्या राय, कमलेश सुमन, शिवमंगल सिंह तोमर, उदयवीर सिंह सिकरवार, राकेश जादौन, पार्षद प्रत्याशी राजेन्द्र यादव, रमेश उपाध्याय, अरूण तोमर, स्नेहलता अर्गल, केशव तोमर मंच पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *