ग्वालियर ।मध्य प्रदेश कोविड- 19 के संक्रमण को रोकने हेतु सामुदायिक जागरूकता लाने हेतु मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज 24 मार्च को परिचर्या फाउंडेशन द्वारा ग्वालियर शहर के जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित चौराहे पर कोरोना संक्रमण के फैलने से बचाव हेतु उसके संक्रमण एवं शरीर पर होने वाले हानिकारक प्रभावों से आम राहगीरो को अवगत कराया गया ।
संक्रमण काल में मास्क की आवश्यकता एवं अनिवार्यता को समझाते हुए मास्क उपयोग करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं कोविड दिशा निर्देशों के परिपालन हेतु लोगों को संकल्प दिलाने का कार्य संस्था द्वारा किया गया । जिन राहगीरों के पास मास्क नही थे उन्हें मुफ़्त मास्क का वितरण संस्था के द्वारा किया गया । दिन में बार बार हाँथ धोने अथवा सेनेटाइज का उपयोग करते रहने के लिए राहगीरों के हांथ सेनेटाइज करवाकर उन्हें प्रेरित भी किया गया । उपरोक्त गतिविधियों को संचालित कर कोविड-19 के पुनः फैलते संक्रमण को रोकने हेतु संस्था द्वारा प्रयास किया गया इस अवसर पिंकी खेनवार, जय श्रीवास्तव, देव प्रताप खेनवार, रघुराज सिंह, आर ठाकुर, रश्मि सिंह, एस शर्मा और डॉ एपी सिंह उपस्थित रहे ।
