ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस रेंज के एडीजी और भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजा बाबू सिंह के कार्यकाल का आज एक वर्ष पूर्ण हो गया। इस मौके पर उन्होंने आज अपने बंगले में सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया। सुंदरकांड का पाठ दृष्टिहीन बच्चों ने किया।
ज्ञातव्य है कि ग्वालियर एडीजी राजाबाबू सिंह का आज एडीजी व आईजी के रूप मेें एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। गत वर्ष आज ही के दिन राजाबाबू सिंह ने अपना पदभार संम्हाला था। एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर आज उन्होंने अपने गांधीरोड स्थित बंगले में पूजा पाठ का आयोजन किया था, और दृष्टिहीन बच्चों के साथ सुंदरकांड का पाठ कर उन्हें भोजन प्रसादी भी ग्रहण कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *