बडवानी। प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित वन मंडल अधिकारी कार्यालय में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही करते हुए डीएफओ कार्यालय के बाबू को ढाई हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार अंजड़ निवासी फरियादी गौतम पवार ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को 25 मार्च को लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि उसकी अंजड़ में राजपुर रोड पर फर्नीचर की दुकान है। वन मंडल अधिकारी कार्यालय बड़वानी के क्लर्क इंदरराज सिसोदिया द्वारा बढ़ई के लाइसेंस का रिनुअल करने के नाम पर उससे 3 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। सौदेबाजी करने पर ढाई हजार रुपए देना तय हुआ। शुरुआती जॉच मे रिश्वत की मांग किये जाने की शिकायत सही पाये जाने पर शनिवार को लोकायुक्त ने जाल बिछाते हुए आवेदक को डीएफओ कार्यालय भेजा। वहॉ पहुचंकर फरियादी ने जैसै ही क्लर्क सिसोदिया को ढाई हजार रुपए दिए वहॉ पहले से जाल बिछाये बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *