भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने पांच सदस्यीय एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके पास करीब एक दर्जन चार और दो पहिया गाड़ियां जप्त की गई हैं। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। अंग्रेजी फिल्मों को देखकर वाहन खोलने का तरीका सिखा और एक के बाद एक कई गाड़ियां चुराकर बेचकर लाखों रुपए कमाई की।

पुलिस के मुताबिक चोरी की एक एक्टिवा के साथ शाहरुख खान उर्फ बासिद को पकड़ा गया था जिससे पूछताछ में उसके साथी शिराज को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ के दौरान दो इनोवा कार लूटना और उन्हें ग्राहक की तलाश के लिए चिरायू पार्किंग में रखना स्वीकारा।इनमें से एक इनोवा कार तो सेहतगंज में ड्राईवर को बांधकर फेंककर लूटी गई दूसरी नरसिंहगढ़ के पास जंगल में चालक को बांधकर फेंकने पर लूटी गई। इसके अलावा इन आरोपियों ने लालघाटी इंद्रविहार कॉलोनी से महिंद्रा जीप, विजय नगर लालघाटी से इंडिगो, सीटीओ बैरागढ़ और गौतम नगर थाना क्षेत्र के चौकसे नगरससे दो टवेरा, टीटीनगर क्षेत्र से तीन टवेरा चुराना स्वीकार किया है।

टीटीनगर से चुराई गई टवेरा में से एक यूपी के बिजनौर, एक अलीराजपुर और एक रायसेन के गौहरगंज में बेची गई जिन्हें संबंधित थाना पुलिस ने जप्त कर ली है। वारदात में शाहरुख और शिराज के साथ फराज पठान उर्फ भैया और जैक्शन सेम्युअल उर्फ चिट्टा भी शामिल रहते थे। फराज रायसेन का रहने वाला है तो शाहरुख, शिराज और जैक्शन गांधीनगर में रहते हैं। इनके द्वारा चुराई गई गाड़ियों को ठिकाने लगाने का जिम्मा ईरानी डेरा भोपाल स्टेशन के बाबर ईरानी और सेफिया कॉलेज रोड के उबेद अहमद के पास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *