भोपाल। विशेष सहयोगी पुलिस के स्वीकृत पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 9 दिसम्बर को 8 स्थान में होगी। विशेष सहयोगी पुलिस में 1,000 पद स्वीकृत हैं। गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की। गृह मंत्री ने कहा कि पूरी पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम भी तुरंत घोषित किया जाये। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री आई.एन.एस. दाणी, पुलिस महानिदेशक श्री नंदन दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भर्ती श्री के.एन. तिवारी ने बताया कि विशेष सहयोगी पुलिस के स्वीकृत पदों पर 9 दिसम्बर को भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में और इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, भिण्ड, मुरैना में पुलिस लाइन में भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। भर्ती के लिए केवल 1600 मीटर की दौड़ करवायी जाएगी। दौड़ में सफल आवेदक का चयन कर लिया जाएगा।

विशेष सहयोगी पुलिस के लिए आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की सभी शाखाओं के सेवानिवृत्त सैनिक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन समिति

भर्ती के लिए बटालियन के सेनानी अथवा उप सेनानी की अध्यक्षता में चयन समिति बनायी गयी है। इसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और पुलिस उप अधीक्षक को सदस्य बनाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *