दिल्ली। भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज उनकी नियुक्ति पत्र जारी किया। वे मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का स्थान लेंगे।

उल्लेखनीय है कि शर्मा मप्र की पन्ना-खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद है। वे गत चुनाव 3 लाख 81 हजार से जीते थे।

आर एस एस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू की थी राजनीति। एक बार फिर संघ ने भाजपा पर बनाया दबाव और बीडी शर्मा की ताजपोशी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *