इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में शादी समारोह में परिचितों और रिश्तेदारों को उपहार देना परंपरा है। लेकिन एक पिता ने बेटे की शादी में यातायात सुरक्षा को लेकर सजगता दिखाते हुए नई पहल की। लसुडिया मोरी में आयोजित एक शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन मेहमानों को हेलमेट बांटते नजर आए।

स्वच्छता के बाद इंदौर को ट्रैफिक में भी नंबर-1 बनाने की ऐसी पहल की शादी में आए मेहमानों ने जमकर तारीफ की। हेमलेट बांटते हुए परिजनों ने खुद को और परिवार को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

लसूडिया मोरी गांव के पूर्व सरपंच चंद्रशेखर पाराशर ने बेटे सारंग पाराशर और वर्षा शर्मा की शादी के दौरान उपहार में हेलमेट बांटे। हेलमेट देने के पीछे का उनका मकसद सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
दुल्हन वर्षा ने कहा कि शादी के साथ ही हमारा एक कुटुंब स्थापित होने वाला है। आपकी जान अब केवल आपकी जान नहीं, पूरे परिवार की। इसलिए आप खुद का ख्याल रखें। हेलमेट के जरिए हम मैसेज दे रहे हैं कि आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है। आप कई लोगों के लिए बहुत जरूरी हैं। हम खुद को सुरक्षित रखते हुए एक अच्छे समाज का निर्माण करें और दूसरे को भी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *