ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के धार्मिक स्थल रावतपुरा धाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान आज महाशिवरात्रि पर सपत्नीक पधारे। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पत्नी साधना सिंह चैहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ भगवान शिवजी और माता पार्वती जी की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री यहां 85 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं।
पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शिवजी का दूध और जल से अभिषेक किया। इस दौरान रावतपुरा धाम के पुजारियों ने सामूहिक मंत्रोच्चारण किया।
