नई दिल्ली| वर्ष 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकवादी हमले के दोषी अफजल गुरु को शनिवार को फांसी दे दी गई। राज्य संचालित समाचार चैनल दूरदर्शन ने यह खबर जारी की है। दूरदर्शन की ओर से कहा गया है कि केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह ने पुष्टि की है कि 13 दिसम्बर, 2001 को संसद पर हुए हमले में मुख्य भूमिका निभाने वाले अफजल को फांसी दे दी गई है।

इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अफजल की दया याचिका खारिज कर दी थी। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव वेणु राजमोनी ने  बताया, “राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने कुछ दिन पहले यह याचिका खारिज की।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *