फिल्मी दुनिया के शाहरुख खान सुपर स्टार हैं और उनकी लाइफ से जुड़ी चीजों में लोगों को दिलचस्पी रहती है। किंग खान की बेटी सुहाना की लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए भी लोग उत्सुक रहते हैं। उन्होंने अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। सुहाना इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ से जुड़ी चाजें साझा करती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें अपार्टमेंट का एक खूबसूरत कोना दिखाई दे रहा है।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। वह अक्सर अपनी खास तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने अपार्टमेंट की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें ग्लास वॉल से सनसेट का खूबसूरत नजारा दिख रहा है।
सुहाना खान इससे पहले भी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। एक तस्वीर में वह किचन में भी दिखाई दे रही हैं। अपने बच्चों के फिल्मों में काम करने पर शाहरुख खान बता चुके हैं कि इसके लिए उन्हें पहले काफी सीखने की जरूरत है।
