मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी हॉलीवुड फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ में काम करती नजर आयेगी। हुमा कुरैशी, जैक स्रायडर की जॉम्बी फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘आर्मी ऑफ द डेड’ फिल्म ‘डॉन ऑफ द डेड’ का सीक्वल है। हुमा कुरैशी फिल्म ‘आर्मी आॅफ द डेड’ में गीता नाम का किरदार निभा रही हैं। हुमा ने फिल्म में अपनी मौजूदगी के बारे में बताया है। उन्होंने जैक स्राइडर को टैग करते हुए लिखा, ‘‘इस प्रतिभाशाली व्यक्ति के विजन का छोटा सा हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *