मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा घर पर रहकर एक्सरसाइज कर रही है।

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लोग अपने घरों में कैद हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने घर पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो अपने बाल बाधती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
