ग्वालियर। भिण्ड जिले की सुरपुरा थाना पुलिस ने अटेर विधानसभा के उप चुनाव में मतदान केन्द्रों पर कब्जा करने के लिए लाए गए भारी मात्रा में अबैध हथियारों को पकडा है।
पुलिस अधीक्षक ने आज पत्रकारों को बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के सुरपुरा में भारी मात्रा में अबैध हथियारों की सप्लाई के लिए हथियार तस्कर बाइक से आ रहे है। पुलिस ने चैकिंग की तो बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया जब उनकी तलाशी ली गई तो बाइक पर रखी बोरी से 4 रायफल 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, 4 अधिया बंदूक 12 बोर, 2 अधिया बंदूक 315 बोर, 2 कट्टे 12 बोर, 2 कट्टे 315 बोर, एक पिस्टल 32 बोर तथा भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस ने राजस्थान के मोहर सिंह लोधी 35 वर्ष निवासी खिल्ली थाना मनिया धौलपुर व भानसिंह कुशवाह 22 वर्ष निवासी खिल्ली थाना मनिया जिला धौलपुर बताया गया है। पकडे गए हथियार तस्कर आलू की बोरी में रखकर अबैध हथियार ला रहे थे जिससे किसी को कोई शक न हो और वह हथियार सप्लाई कर वापस सुरक्षित लौट जाए।
पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि पौने तीन महीने में पुलिस ने चैकिंग में 91 अबैध हथियार व भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस जप्त कर अबैध हथियारों की तस्करी करने वालों को जेल पहुंचाया है।
एसपी ने कहा है कि अटेर विधानसभा के उप चुनाव में किसी भी तरह की मतदान केन्द्रों पर गडबडी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
