नई दिल्ली। महंगाई से जूझ रहे आम आदमी के लिए अप्रैल का महीना जेब पर और भी बोझ बढ़ाएगा। कोरोना महामारी से दो चार होते हुए देश की जनता को इस वक्त महंगाई की दोहरी मार भी झेलनी पड़ रही है। एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार होती बढ़ोतरी ने जनता का बुरा हाल कर दिया । एक अप्रैल 2021 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ आपके जरूरत और रोजमर्रा इस्तेमाल की कई चीजें महंगी हो जाएंग। दूध से बिजली और एसी से लेकर हवाई सफर तक सबकुछ महंगा हो जाएगा। कारों की सवारी महंगी होगी तो स्मार्टफोन खरीदना भी महंगा हो जाएगा।

कार या बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो 1 अप्रैल से पहले ही खरीद लीजिए, क्योंकि इसके बाद ज्यादातर कंपनियां दाम बढ़ाने वाली हैं। मारुति,  Nissan जैसे कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. Nissan अपने दूसरे ब्रांड Datsun के गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने की भी घोषणा की है। 1 अप्रैल 2021 से टीवी खरीदना महंगा हो जाएगा। बीते 8 महीनों में ही टीवी की कीमतें 3 से 4 हजार रुपये तक बढ़ गई हैं। टीवी मैन्युफैक्चर्स ने टीवी को भी PLI स्कीम्स में लाने की मांग रखी है। 1 अप्रैल 2021 से TV की कीमतों में कम से कम 2 से 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। इस साल गर्मी के मौसम में एसी  या फ्रिज खरीदने वालों पर महंगाई की मार तय है। 1 अप्रैल से AC कंपनियां कीमत में बढ़ोतरी का प्लान कर रही है। कंपनियां कच्चे माल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के चलते एसी की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। AC बनाने वाली कंपनियां कीमत में 4-6 परसेंट बढ़ोतरी की योजना बना रही है। यानी प्रति यूनिट एसी की कीमत में 1500 रुपये से 2000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।

हवाई सफर करने के लिए अब आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए किराए की न्यूनतम सीमा 5 परसेंट बढ़ाने का फैसला किया है। 1 अप्रैल से एविएशन सिक्सोरिटी फीस यानी एएसएफ  भी बढ़ने वाली है। 1 अप्रैल से डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए एविएशन सिक्सोरिटी फीस 200 रुपये होगी। फिलहाल यह 160 रुपये है। जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फीस 5.2 डॉलर से बढ़कर 12 डॉलर हो जाएगी। नई दरें एक अप्रैल 2021 से लागू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *