ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में घर से दवा लेने निकली दो सगी बहनों का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता युवतियों को डरा-धमका कर अपहरण कर मुरैना ले गए।

अपहरणकर्ताओं ने युवतियों को बंधक बनाकर उनके साथ छेड़छाड़ की। जब युवतियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया की है, दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया गया था। जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया निवासी 21 वर्षीय युवती और उसकी छोटी बहन बीते दिनों 9 मार्च को घर से दवा लेने के लिए निकली थी। तभी वहां कुछ ही दूरी पर पहुंची तो लालू पंडित व अरमान मलिक उन्हें रास्ते में मिले और वहां उन्हें डरा धमकाकर मुरैना ले गए। उन्होंने ने मुरैना ले जाने के बाद एक घर के कमरे में बंधक बनाकर रखा। जहां उनके साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट भी की। 4 दिन बंधक बने रहने के बाद युवको के चुंगल से भागने का दोनो बहनों को मौका मिल गया और वहां से भाग निकली। मुरैना से भागकर दोनों बहनें ग्वालियर आई।

ग्वालियर आने के बाद दोनों बहनें घर ना जाकर सीधे थाने जा पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर दोनों युवकों खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *