सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी में आज मंगलवार को एक तरफ प्रशासन जनता की जनसुनवाई कर रहा था दूसरी तरफ कलेक्टेट मे संचालित महिला बाल विकास विभाग का स्टेनो खुलेआम 20 हजार रूपए का रिश्वत लेते हुए पकड लिया गया। स्टेनो को रिश्वत लेते रीवा की लोकायुक्त पुलिस ने पकडा है। बताया गया है कि आगनवाडी कार्यकर्ता की नियुक्ति दिलाने के नाम पर 50 हजार रूपये की मांग की गई थी। 10 हजार रुपए पहले ले लिए थे, लेकिन नियुक्ति देने के लिये पूरे रूपये एक साथ मांगे जा रहे थे।

आवेदिका के ससुर ने लोकायुक्त का सहारा लिया और आज मंगलवार का दिन नियत कर बीस हजार रूपये देते हुए रंगेहाथ पकडाकर एक और भ्रष्टाचार को बेनकाव करा दिया है। ज्ञात हो कि रमोले प्रजापति निवासी गोतरा थाना मझौली के पुत्रवधू का आगनवाड़ी मे नियुक्ति के लिये महिला वाल विकास विभाग के स्टेनो दीपनारायण पटेल ने 1 लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी। 50 हजार मे सौदा तय हुआ और 10 हजार रूपये 20 जुलाई को दे दिए थे। फिर एक मुस्त राशि देने का दबाव देने लगा था। तंग आकर रमोले प्रजापति ने लोकायुक्त रीवा मे शिकायत दर्ज करा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *