ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मेहगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से ओमनी बेन में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा 7 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को ग्वालियर रैफर कर दिया गया था। ओमनी वेन से सभी लोग महाराष्ट्रसे अपने घर नेपाल जा रहे थे।

सडक हादसे में मौत हो जाने पर नेपाल के मजदूरों के परिवारीजनों के पास इतने पैसे नहीं थे कि उनको अंतिम संस्कार के लिए अपने गृहनगर नेपाल ले जा सके। मेहगांव अस्पताल प्रबंधन पर भी शवों को भेमने की कोई व्यवस्था नही थी। ऐसे में भिण्ड पुलिस अधीक्षक ने मानवता का पूरा परिचय दिया और अपनी जेब से 56 हजार रुपए देकर शवों को ले जाने के लिए एक बडी गाडी किराए पर कराई। वह गाडी आज देर शाम भिण्ड जिले के मेहगांव से नेपाल के लिए रवाना हो गई। अब सभी का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर में किया जाएगा।

नेपाल से अपने परिजनों के शव लेने आए कृष्णा रावल, दान बहादुर, कमल सुनारे लक्ष्मण रावल और कृष्णा निरक ने बताया कि इस सडक हादसे मे मेरे परिजन, रिश्तेदारों की मौत हुई है। इनके शव ले जाने की बात तो दूर रही उनका अंतिम संस्कार यही कर सकू इसके भी पैसे उनके पास नहीं है। नेपाल से आए सभी ने भिण्ड पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया की उन्होंने शवों को भेजने के लिए गाडी किराए पर कराई और उसका किराया भी उन्होंने दिया। नेपाल से आए सभी लोगों को होटल पर खाना खिलाने की व्यवस्था की। सर्दी को देखते हुए मेहगांव थाने के नगर निरीक्षक शिवसिंह यादव ने 7 कंबल दिए।

One thought on “4 मजदूरों के शवों को नेपाल भेजने का खर्चा उठाया भिण्ड एसपी ने 56 हजार रुपए दिए”

Leave a Reply to Rishabh jain Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *