ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पांचवीं की छात्रा का मुंह दबाकर शिक्षक अश्लील हरकतें कर रह रहा था, तभी छात्रा की बडी बहन पहुंच गई। उसने हरकत देखकर शोर मचाया तो शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। घटना भिण्ड रोड स्थित ग्राम भदरौली के सरकारी स्कूल की है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
भदरौली स्कूल में पड़ोस के गांव रहने वाले त्रिभुवन सिंह तोमर बतौर शिक्षक पदस्थ है। गांव में रहने वाली एक बच्ची इसी स्कूल में कक्षा-5वीं की छात्रा है। उसकी बहन भी यहीं पढती है। बच्ची जब स्कूल पढने गई तो शिक्षक उसे अकेले में ले गया। यहां वह बच्ची को धमकाकर उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। बच्ची रो रही थी, तभी उसे ढूंढती हुई उसकी बडी बहन वहां आ गई। बडी बहन ने शोर मचाया तो उसे भी धमकाने लगा। इसके बाद भाग गया। दोनों बच्चियां अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक ने कुछ महीने पहले एक युवती से भी छेडछाड की थी। टीआई महाराजपुरा आसिफ मिर्जा वेग का कहना है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिक्षक घटना के बाद भाग गया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
