ग्वालियर। आजादी के बाद देश को सांप-सपेरे का देश कहा जाता था, लेकिन कांग्रेस ने अपना खून-पसीना और बलिदान से आधुनिक देश के रूप में बदल दिया। फिर भी ये भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया। अब समय आ गया है कि भाजपा बताये कि इन्होंने जनता के लिये क्या किया। आज मध्यप्रदेश देश में महिला उत्पीडन और भ्रष्टाचार में प्रथम स्थान पर है। यह विचार आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अभिनेता श्री राज बब्बर ने अग्रसेन चौक मुरार में आम सभा में जनता को संबोधित करते हुये कही। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अभिनेता श्री राज बब्बर ने कहा कि हर व्यक्ति महगांई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। रसोई गैस, बिजली, डीजल, पेट्रोल की लगातार मूल्य वृद्धि की जा रही है, घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य पदार्थों पर जी.एस.टी. लगाकर गरीब व मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है, परन्तु भाजपा सरकार ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि आम जनता बदलवा चाहती है। इस कारण पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। चुनाव में भाजपा के बडे-बडे विकेट धराशायी होते हुये दिखाई देंगे। भाजपा झूंठ बोलने और जनता को गुमराह करने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक की सेवा करते हुये क्षेत्र के विकास और प्रगति को और गति प्रदान करना है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपनी सरकार बनाने के लिये दृड संकल्पि होकर चुनाव में जुट चुका है। मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के बीच हर वक्त उपलब्ध रहता हूॅ। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव आदि अतिथि मंचासीन रहे।