शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी के समीप नेशनल हाईवे पर ट्रक और बारातियों से भरी पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। इसमें 14 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय (District hospital) लाया गया। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर कर दिए गए हैं। ट्रक के खिलाफ शून्य पर मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई के लिए प्रकरण को मक्सी थाना भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के निपानिया डाबी से बारात लेकर एक पिकअप वाहन उज्जैन जा रहा था। तभी मक्सी के समीप कनासिया नाका से निकले नेशनल हाईवे पर मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पिकअप वाहन में सवार 14 लोग घायल हो गए।