लोटखेड़ी: मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के लोटखेड़ी गांव में आवारा कुत्तों के हमले से एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची अपने माता पिता को खेत पर खाना देकर घर लौट रही थी उसी दौरान कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोंच दिया। परिजन खून से लथपथ बच्ची को लेकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना गरोठ रोड पर तोल कांटे के पास दोपहर करीब 1 बजे हुई। भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोटखेड़ी निवासी लोकेशनाथ व उनकी पत्नी खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान लोकेश नाथ की 12 वर्षीय बेटी तनीषा दोपहर लगभग 1 बजे खाना लेकर नईमोड़ी श्रीराम तोलकांटे के पीछे खेत पर पहुंची। माता पिता को खाना देकर जब वह वापस अपने घर को ओर लौट रही थी इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने तनीषा पर हमला कर दिया।