
विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री भारती, महिला डॉक्टर का इंतजार करते-करते मर गई। वह सुबह डॉक्टर मंजू जैन के नर्सिंग होम पहुंच गई थी। बताया गया था कि डॉक्टर मंजू जैन जल्दी अस्पताल आ जाएंगी परंतु 12 बजे तक नहीं आईं। इंतजार में बैठी बीमार भारती नर्सिंग होम में ही बेहोश हुई और उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक, भारती यहां नगर पालिका में नौकरी करती थी। गुरुवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड गई। परिजन करीब 10 बजे उसे लेकर डॉक्टर मंजू जैन के नर्सिंग होम पर पहुंचे। यहां हॉस्पिटल स्टॉफ ने बताया कि डॉक्टर साढ़े दस बजे आएंगी लेकिन डॉक्टर नहीं आईं। इधर, भारती की हालत बेहद खराब होती जा रही थी।
भारत की शादी एक मई 2019 को विदिशा के किसान परिवार के युवक रवींद्र मालवीय से स्थानीय गणेश मंदिर में हुई थी। शिवराज और साधना सिंह ने शादी की पूरी रस्में निभाते हुए भारती का कन्यादान किया था।
