भोपाल। मध्यप्रदेश में अभी 52 जिले हैं। प्रदेश सरकार 8 नए जिले और बनाने जा रही है। गंजबासौदा, बीना या खुरई सहित 4 शहर ऐसे हैं जो जिला बनने का अधिकार रखते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मैहर को जिला बनाने का आश्वासन दे दिया था अब विधायक लक्ष्मण सिंह को आश्वस्त किया है कि चाचौड़ा को भी जिला बनाया जाएगा।
विधायक लक्ष्मण सिंह ने चचौडा ब्लॉक को जिले का दर्जा दिलाने के लिए कमलनाथ को भोपाल में ज्ञापन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता को चाचौडा से जिला मुख्यालय गुना आने के लिए 160 किलो मीटर का सफर तय करना पडता है, जिसकी वजह से जनता को समय पर न्याय नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ चाचौडा आऐंगे। वहीं जिला का दर्जा देने को लेकर घोषणा करेंगे। चाचौडा में मधुसूदनगढ, कुभराज, फतेहगढ तहसील होगी। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उनकी बात दिग्विजय सिंह से भी हो गई है।
विधायक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनकी दिग्विजय सिंह से भी बात हुई है। दिग्विजय सिंह ने उनसे कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात करने के बाद चाचौडा में कार्यक्रम तय करेंगे। विधायक ने कहा कि चाचौडा में मुख्यमंत्री कमलनाथ जब आएंगे तो उस दौरान विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी आयोजन में वह चाचौडा को जिले का दर्जा दिलाने को लेकर घोषणा करेंगे।
