सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में हुई बस दुर्घटना में 3्र लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
सतना कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने तीन मृतकों और 30 घायलों की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख ,गंभीर रूप से घायल को 25-25 हजार रुपए और अन्य घायलों को 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। बिरसा मुंडा जी के जयंती कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस के मैहर में दुर्घटनाग्रस्त होने व 3 यात्रियों की मृत्यु की खबर बेहद दुखद। बताया जाता है कि यह हादसा मैहर अमडा नाला नेशनल हाईवे पावरहाउस के सामने हुआ। यहां बस रोड से 5 फीट नीचे गिर गई। इसमें बडी संख्या में लोग दब गए।
दुर्घटना में बस चालक विनोद चौधरी 35 वर्ष व अमृतलाल रावत 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बस हादसे में अनेक लोगों के बस के नीचे दबने की जानकारी मिली है। सूचना पर बडी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। दुर्घटना के बाद गा्रमीणों ने चक्काजाम कर दिया।
घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल, तहसीलदार रमेश कोल, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदमणि मिश्रा, सीएमएचओ अशोक अवधिया, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान मौके पर तत्काल पहुंच गए थे।