शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में शादी समारोह में हर्ष फायर में 3 लोगों के गोली लग गई।
शिवपुरी जिले के कोलारस थाने के टीआई सतीश चौहान ने बताया कि गुना जिले के साढोरा गजराज सिंह के यहां से बारात ब्रजराज सिंह रघुवंशी के यहां आई थी। शादी की बारात बाजार में निकाली जा रही थी। बाराती नाचते गाते चल रहे थे। इसी दौरान ऐ बाराती द्वारा शादी में हर्ष फायर बंदूक से किए गए। हर्ष फायर में गोली लगने से शिवम रघुवंशी, लालू रघुवंशी और कपिल रघुवंशी के गोली लगने से घायल हो गए। गंभीर रुप से घायलों को शिवपुरी व गुना अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
