गुना। मध्यप्रदेश के गुना में प्रेमी युगल ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव हिलगना गांव से 2 किमी दूर जंगल में एक इमली के पेड पर फंदे से लटके मिले। मौके पर जहर की बोतल मिली है। इससे आशंका है कि दोनों ने पूरी योजना बनाकर ही अपनी जान दी है। ताकि वह किसी भी हालत में बच न सके।
उन्होंने पहले जहर पीया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों शुक्रवार रात 11 बजे से गायब थे, इन्हें परिजन तलाश रहे थे। शनिवार तडके दोनों के शव मिल गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पीएम के लिए भेजा। यह भी कहा जा रहा था कि एक समाज के दोनों थे, तो परिजनों को शादी कर देनी चाहिए थी। लेकिन किन्हीं वजह से यह रिश्ता तय नहीं हो पाया। इसलिए युवक और युवती ऐसा गलत कदम उठाया। आत्महत्या से पहले दोनों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि उनके परिजनों को परेशान न किया जाए।
युवती हिलगना गांव की रहने वाली है। इनका मकान गांव के बाहर की तरफ है। वहीं युवक नीरज लोधा गांव में ही रहता है। यह 10वीं तक पढा-लिखा है। गुना में ही प्राइवेट नौकरी करता था। जिसकी उम्र 21 साल है। एक की समाज के युवक-युवती होने के बाद भी विवाह को लेकर अडचनें सामने आ रहीं थी। युवती के परिजन चाहते थे कि अच्छी जगह उसकी शादी हो जाए। जबकि वह युवक से प्यार करती थी।
युवती और युवक ने आत्महत्या के लिए पहले से ही पूरी योजना बना ली थी। वह रस्सी लेकर आए, जहर भी बाजार से खरीदकर लाए। इसके बाद युवक ने प्रेमिका का वीडियो बनाया, वह जैसा बोलता जा रहा था, युवती उसे दोहरा रही है। युवक ने वीडियो में कहा कि हम दोनों के घर वालों का कोई दोष नहीं है, हम शादी करना चाहते थे, लेकिन वह राजी नहीं हो रहे थे। इसलिए हम दोनों अपनी जान दे रहे हैं।
