इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के नेमावर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनीराज के दर्शन करने के लिए भारत सरकार के कैविनेट मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची जहां उन्होंने जैन समाज के वरिष्ठ लोगों से मुलाकात की तत्पश्चात मुनियों को नमन किया एवं आचार्य श्री से बहुत देर तक कुछ विषयों में गोपनीय बात भी की विश्वस्त सूत्रों से पता लगा है कि मंत्री स्मृति ईरानी ने आचार्य श्री का आर्शीवाद लिया ओर देश को अहिंसा के क्षेत्र में आगे कैसे बढ़ाया जाए चर्चा की।

आध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए मानवता को परिभाषित करते हुए आचार्य श्री विद्यासागरजी और मुनिसंघ का आशीर्वाद आज प्राप्त हुआ। आचार्यश्री के प्रकल्प के माध्यम से हिंसा के अवगुणों को लेकर भी जेल में बंद कैदी आध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए हथकरघा के माध्यम से संतों का सानिध्य प्राप्त कर रहे हैं। अहिंसा के मार्ग पर चलना, स्वावलंबन के साथ जीना और प्रभु का स्मरण करते हुए समाज के संरक्षण में अपने आप को समर्पित करने का भाव आपके माध्यम से जो जनमानस में जागृत हुआ है उसके लिए मैं आपके श्रीचरणों में सादर वंदन करती हूँ। आपके शुभाशीष से ब्रम्ह्चारिणी बहिने शिक्षा का आशीर्वाद बेटियों को दे रही हैं, हथकरघा के माध्यम से सूत को काटकर संस्कार भरा वस्त्र निर्मित किया जा रहा है। आपके दिखाए मार्ग पर चलकर शिल्प की दुनिया के लोगों को जोड़कर भारत के भविष्य का वो अपने हाथों से निर्माण कर रहे हैं। राष्ट्र कीर्ति के पथ पर हम सभी सदैव चलें ऐसा आशीष आपसे मांगती हूँ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आचार्यश्री से निवेदन किया कि संघ देश की राजधानी दिल्ली आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *