भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सरदार पटेल स्कूल परिसर में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। लाश के पास लोहे की जंजीर भी मिली है। शव की शिनाख्त भी नहीं हुई है। पुलिस आसपास के थानों में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई गुम इंसान का मामला आया है।

एएसपी क्राइम निश्चल झारिया ने बताया, यह लड़के का शव है। शव के पास से लोहे की जंजीर भी मिली है। युवक का शव बुरी तरह से जला हुआ था। जिस जगह यह वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे तो लग रहा है कि यह आसपास का ही होना चाहिए। बाकी चीजें तो एफएसएल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी।

पुलिस अधिकारी निश्चल झारिया कहते हैं, श्स्कूल में ही एक हिस्सा है, जो कि सुनसान पड़ा रहता है। वहां ज्यादा आवाजाही भी नहीं है। यहीं पर सुबह तकरीबन 9 बजकर 30 मिनट पर शव मिला। लड़के का शव 80-90 फीसदी जल चुका है। अभी युवक की उम्र का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के साथ ही सारी बातें स्पष्ट होंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, भोपाल के पंचशील नगर स्थित सरकारी स्कूल में लाश मिलने की घटना अत्यंत गंभीर है। घनी आबादी के बीच स्थित स्कूल परिसर में ऐसी घटना का होना शासन-प्रशासन की सक्रियता पर कई तरह के सवाल खड़े करता है, साथ ही यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं व उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *