इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के धार जिले में महिला की जेठानी की बेटी की अचानक मौत हो गई थी। शंका हुई कि घर में किसी का साया है। जिस पर उसने खंडवा में अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया। रिश्तदार बोले हम एक बाबा को जानते हैं। बाबा धार पहुंचा। घरवालों को बाहर निकालकर बंद कमरे में महिला को कहा कि तुम्हारे अंदर 22 बलाएं हैं। 45 दिन बाद तुम्हारी व तुम्हारे जन्म लेने वाले बच्चे की मौत हो जाएगी। इसकी पूजा-पाठ करनी होगी। बंद कमरे में महिला को शराब पिलाकर तंत्र-मंत्र की आड में दुष्कर्म किया। यह कहानी एक दुष्कर्मी बाबा की है। पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने बाबा को जेल भेज दिया है।
घाटाबिल्लौद की रहने वाली महिला ने बताया कि नवंबर में जेठानी की बेटी की अचानक मौत हो गई थी। तो उन्हें लगा कि घर में किसी भूत-प्रेत का साया है। रिश्तेदारों के कहने पर खंडवा से कथित सरबजीत बाबा (जितेंद्र) को बुलाया गया। उसने कहा कि घर में भूत-प्रेत का साया है। 28 नवंबर की रात 11 बजे पीडित महिला को बाबा कमरे में लेकर गया। परिजनों को बाहर कर दिया। बाबा ने शराब पिलाई। अंदर पूजा-पाठ का सामान बिछाया। घर में धागे बांधे। नींबू काटकर रखे गए। बाबा ने महिला के कुछ कपडे उतारकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। इसके बाद कहा कि यह किसी को बताना मत। शराब पिलाने के बाद महिला को उल्टियां हुई तो बाबा ने कहा कि उनकी 11 बलाएं निकल गई हैं। इसके बाद 5 दिसंबर को फिर महिला से दुष्कर्म किया।
पीडिता ने बताया कि बाबा ने 28 नवंबर को परिवार के लोगों को भरोसे में रखकर मेरे साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद फिर 5 दिसंबर को बाबा आया। उसने शाम 6 बजे घर के लोगों को बाहर निकाल दिया। कथित बाबा ने फिर शराब पिलाई। पूजा पाठ का सामान बिछा दिया। नींबू काट दिए। फिर वह बाबा आने का नाटक करने लगा। कहा तुम्हें और बच्चे को जिंदा रहना है तो जो कहता हूं, वह करते जाना। जिस पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शराब पीने से महिला को उल्टी हुई तो बाबा बोला कि अब तुम्हारी सारी बलाएं निकल गई हैं। अब तुम्हें कुछ नहीं होगा। यह बात किसी को मत बताना। इसके बाद बाबा खंडवा चला गया।
कथित बाबा पर सभी को उस पर भरोसा हो गया था। पीडिता ने पहले अपने पति को किसी तरह से जानकारी दी। फिर अपने ससुराल वालों को बताया। जिस पर सभी ने मिलकर घाटाबिल्लौद चौकी में प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी सरबजीत बाबा को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। पीडित महिला से दुष्कर्म से पहले आरोपी बाबा ने घर की एक अन्य महिला पर भूत-प्रेत होने का साया बताया और उसे दूर करने के नाम पर अश्लील हरकत की थी।
