ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक छात्रा का अपहरण कर बन्दूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म शिकार छात्रा ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी बदमाशों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस छात्रा की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ग्वालियर पुलिस द्वारा पूरे शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे है। ग्वालियर शहर इन दिनों लावारिश बना हुआ है। पुलिस भी सर्दी के कारण काम नहीं कर पा रही है।
गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि भिण्ड जिले के लहार क्षेत्र के दबोह निवासी 19 वर्षीय छात्रा कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर पिण्टो पार्क रहने आयी थी। बीते दिन छात्रा मार्केट में खरीददारी करके वापस बहन के घर जा रही थी। अभी वह भिण्ड रोड स्थित धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि तभी उसकी बहन के घर के पास रहने वाला युवक बृजमोहन राठौर अपने एक साथी के साथ कार से आया और जबरन उसे कार में खीच लिया। इसके बाद वह उसे एक मकान में लेकर पहुंचे। जहां पर युवक के साथी ने उस पर बन्दूक तान दी और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने घटना का ज्रिक किसी से किया तो वह उसे और उसकी बहन के परिवार को जान से खत्म कर देंगे।
