रायसेन। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। क्या फोटो मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का है जिसमें एक महिला अधिकारी एक युवक से अपने जूते सैनिटाइज करवा रही हैं। महिला अधिकारी का नाम शिवांगी खरे है, और जो युवक उनके जूते सैनिटाइज कर रहा है वह उनका ड्राइवर है।

बताया गया है कि यह फोटो 10 जून 2020 का है। सोशल मीडिया पर आरोप लगाया जा रहा है कि नायब तहसीलदार शिवांगी खरे दलित कर्मचारी से अपने जूते सनराइज करवाती हैं। जबकि इस फोटो के संबंध में नायब तहसीलदार शिवांगी खरे का कहना है कि वार्ड से फोन आया था कि पॉजिटिव मरीज के परिजन बाहर घूम रहे हैं। हम उन्हें समझाने गए थे।
नायब तहसीलदार शिवांगी खरे ने कहा कि इस दौरान एक परिजन हमारे नजदीक से निकला, उसके बाद सभी ने खुद को सैनेटाइज किया। मैं खुद अपने हाथों से सैनेटाइजर का स्प्रे कर रही थी, जूते पर स्प्रे नहीं कर पा रही थी। इसे देख चालक ने मेरे हाथ से सेनेटाइजर लेकर स्प्रे कर दिया। इसके पीछे कोई और मानसिकता नहीं थी, यह सब अचानक हुआ और सामान्य घटना है।