भोपाल। कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी की कोरोनावायरस संक्रमण के कारण दुखद मौत हो गई। उनकी उम्र मात्र 54 साल थी। वह जमीन से जुड़े नेता थे और शारीरिक रूप से सक्षम थे।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा विधानसभा सीट से विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के नेता गोवर्धन सिंह दांगी जमीन से जुड़े नेता थे। अगस्त महीने के तीसरे सप्ताह में दांगी की पत्नी और बेटी पॉजिटिव पाए गए थे। एहतियातन जांच कराने पर गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट बी पॉजिटिव आई। उन्हें इलाज के लिए चिरायु अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था परंतु कोई लाभ नहीं हुआ इसलिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *