इंदौर। कोरोना का कहर कम होने का नाम नही ले रहा है। इंदौर में शनिवार को फिर 393 कोरोना पॉजिटिव मिले जिससे कुल पॉजिटिव 19 हजार 518 हो गए हैं। इसी तरह मृतक संख्या पांच सौ के करीब पहुँच गई है। आज सात और मौत के बाद कुल मृतक 499 हो गए।

आज 3355 सेम्पल की जांच हुई जिसमें 393 पॉजिटिव, 2954 निगेटिव मिले।
इधर 142 व 301मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 14 हजार 954 हो चुके हैं। शहर में एक्टिव मरीज का आंकड़ा 4055 है।