जबलपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत चांवरपाठा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रविंद्र गुप्ता को आज जबलपुर से आई लोकायुक्त की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ लिया। जनपद पंचायत सीईओ द्वारा बरमान रेतघाट में मकर संक्रांति मेला के दौरान लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के लंबित भुगतान को करने के एवज में करेली निवासी अनुज ममार से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
जिसमें ममार ने 15 हजार रुपये की पहली किस्त देने के साथ ही जबलपुर लोकायुक्त को साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए शिकायत की थी। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े की अगुवाई में आई टीम ने जनपद पंचायत चांवरपाठा के केबिन में सीईओ रविंद गुप्ता को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड लिया।
