भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर उन्हें नमन किया।
शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में स्व. माधवराव सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और मध्यप्रदेश के हित में उनके द्वारा दिए गए योगदान का स्मरण किया।
