दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के धीरपुरा थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई व उसकी गर्भवती पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। शादी न होने से आरोपी हीनभावना का शिकार था। बताते हैं कि खुद का घर बसा नहीं तो इसी डिप्रेशन में उसने अपनों का भी संसार उजाड़ दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दतिया जिले के बेहरूका निवासी संतोष कुशवाह (28वर्ष) किशन की शादी लॉकडाउन में हो गई थी। उसकी खुद की शादी किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई। इसके बाद से वह घर में विवाद करने लगा। आरोपी संतोष कुशवाह ने देर रात छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका से झगड़ा किया।

लडाई झगडे के बाद प्रियंका और किशन अपने कमरे समय छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की गर्दन काट दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया था जिो पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *