रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के बाबू विजय सिंह सक्तावत को लोकायुक्त पुलिस टीम ने आज 18 हजार 500 सौ रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सीएमओ नीता जैन के कहने पर रिश्वत लिए जाने के तथ्य पर लोकायुक्त ने उन्हें भी आरोपी बनाया है।

लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि रतलाम जिले के जावरा में ठेकेदार पवन भावसार ने निर्माण कार्य का ठेका लिया था। इसमें करीब 11-12 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका था। शेष करीब 50 हजार रुपये की बकाया राशि व ठेके के बदले में जमा की गई एफडी को रिलीज करने के लिए सीएमओ नीता जैन द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आज लोकायुक्त टीम के सदस्य सीएमओ कार्यालय के आसपास जमा हो गए। ठेकेदार विजय भावसार ने कार्यालय में जाकर बाबू सक्तावत को 15 हजार रुपये लिफाफे में दिए तो वो सीएमओ जैन से पूछने के लिए गया और वापस आकर 3500 रुपये और मांगे।

कुल 18500 रुपये देते ही लोकायुक्त के दल ने मौके पर ही बाबू विजय सक्तावत को सीएमओ नीता जैन के चेम्बर के बाहर ही पकड़ लिया। निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *