ग्वालियर। ग्वालियर के महाराजपुरा एयरबेस पर आज सुबह वायुसेना का एक लडाकू विमान मिग 21 बाइजन टेक ऑफ करते समय रन वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होते ही विमान में आग लग गई। इस हादसे में पायलट ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता की मौत हो गई।
वायसेना के पीआरओ विंग कमांडर शैलेन्द्र पांडे प्रयागराज ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे जैसे ही मिग 21 बायजन ने विमान ने उडान भरी तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में अचानक आग लग गई। हादसे में लगभग ४२ वर्षीय ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता शहीद हो गये। उन्होंने बताया कि विमान हादसे की जांच के आदेश तत्काल दे दिये गये हैं। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मृत हुये ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
