इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कल रात कर्फ्यू का पहला दिन था इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग बेपरवाह नजर आए। उन्होंने न मास्क पहनने की अपनी जिम्मेदारी समझी और ना ही दो गज की दूरी के नियम का पालन किया।

दिनभर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सड़कों पर मुस्तैद नजर आए। रात को कई लोगों पर कार्रवाई भी की। देर रात आए मेडिकल बुलेटिन में 294 नए मरीज मिलने के बाद प्रशासन और चिंतित हो गया। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा, अगर नाइट कर्फ्यू के बाद भी हालात नहीं सुधरे तो शनिवार और रविवार को टोटल लाॅकडाउन लगाने के लिए प्रशासन को कडे कदम उठाने पड सकते है।

जो लोग गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *